बुधवार, 6 नवंबर 2019

कब्र से महिला का शव निकाल किया गैंगरेप

कराची! मृतक के शव को कुछ लोगों ने कब्र से बाहर निकला और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मृतक को इस घटना से एक दिन पहले कब्र में दफनाया गया था।


पाकिस्तान के कराची में कुछ अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर एक महिला के शव के साथ रेप किया। ये घिनौनी हरकत लांधी शहर में स्थित कब्रिस्तान में हुई। जब इस बात की जानकारी मृतक महिला के परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई लेकिन वह इस मामले में कोई मामला नहीं दर्ज कराना चाहते।


महिला के शव के साथ सामूहिक दुष्कर्म


जानकारी के मुताबिक इस घिनौने कांड के सामने आने के बाद इस्माइल गोठ कब्रगाह के पास बड़ संख्या में महिला के परिजन तथा उनके रिश्तेदार एकत्र हुए। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कुछ लोगों ने कब्र से बाहर निकला और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मृतक को इस घटना से एक दिन पहले कब्र में दफनाया गया था। 


कब्र खोदकर निकाला शव


बताया जा रहा है कि इस घिनौनी घटना को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे इसका पता अभी नहीं चल सका है। परिवार ने कहा कि कब्रिस्तान में रखरखाव के लिए जिम्मेदार केयरटेकर ने उन्हें बताया कि एक कुत्ते ने ताजी बनी कब्र से स्लैब हटा दिया था। पर महिला के परिजन ऐसा नहीं मानते कि कुत्ता कब्र से स्लैब हटाने में सक्षम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कब्र-खोदने वाला व्यक्ति बाद में कब्रिस्तान से गायब हो गया। साथ ही कब्र के पास से कुछ सबूत भी बरामद हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...