शनिवार, 23 नवंबर 2019

'कांग्रेस' ने पूछे भाजपा से 'दस सवाल'

नई दिल्ली! शनिवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने यह हमला महाराष्ट्र की पर चल काफी दिनों के सियासी संग्राम के बाद आए, फडणवीस की सरकार बनने पर बीजेपी पर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ भी महाराष्ट्र में हुआ ये विश्वासघात नहीं तो क्या है। ये सब साबित करता है कि मोदी है तो मुमकिन है। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी से कई सवाल भी पूछे।


उनके पूछे गए सवाल कुछ इस प्रकार थे कि किसने दावा पेश किया? दावे पर कितने हस्ताक्षर हैं? हस्ताक्षर कब प्रमाणित हुए? कैबिनेट की सिफारिश राष्ट्रपति को कब की गई? कैबिनेट की बैठक कब हुई? राष्ट्रपति ने सिफारिश कब स्वीकार की? राज्यपाल ने शपथ के लिए देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को किस पत्र द्वारा शपथ के लिए बुलाया। इन्हें शपथ के लिए कितने बजे बुलाया गया। इस मौके पर प्रबुद्ध नागरिकों, राजनीतिक दलों के नेताओं, मुख्य न्यायधीश को क्यों नहीं बुलाया गया जैसी कि परंपरा है।


राज्यपाल ने अब तक क्यों नहीं बताया कि फडणवीस सरकार को बहुमत कब तक साबित करना है।सवाल है कि लोकतंत्र का चीरहरण कबतक जारी रहेगा। राज्यपाल महोदय ने रात में कितने बजे राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...