रविवार, 24 नवंबर 2019

कांग्रेस ने 10 नेताओं को किया निष्कासित

कांग्रेस ने 10 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित
 लखनऊ! उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बगावती तेवर अपनाने वाले 10 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है| बागी नेताओं में पूर्व सांसद सन्तोष सिंह, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक हाफिज मोहम्मद उमर, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, पूर्व विधायक नेक चन्द्र पाण्डेय, स्वयं प्रकाश गोस्वामी और संजीव सिंह शामिल हैं|


बताया जा रहा है कि इन सभी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया गया है| उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने आमूल-चूल परिवर्तन किए थे| इन संगठनात्मक बदलावों के चलते प्रदेश के कई बड़े पदों से वरिष्ठ कांग्रेसियों को साइडलाइन कर दिया गया था| प्रदेश कांग्रेस में युवाओं और नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वरिष्ठ कांग्रेसी पार्टी के खिलाफ लामबंद हो गए थे| इन सभी नेताओं को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस भी जारी हुआ था|


बृजेश केसरवानी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...