बुधवार, 20 नवंबर 2019

'जहर' की एक बूंद कर सकती है 'शहर' तबाह

सिडनी। समुद्र के किनारे लहरों का मजा लेना हर कोई पसंद करता है, लेकिन यह कितना जोखिम भरा हो सकता है, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। पत्थरों के बीच मछली की शक्ल में मौत से भी सामना हो सकता है। समंदर में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो इतने जहरीले होते हैं कि  जान ले सकते हैं। ऐसे ही जहरीले जीव में शुमार है स्टोन फिश नामक मछली। दुनिया में पाई जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिलकुल अलग है। दिखने में ये मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। सभी मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है तो वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर के जैसे सख्त होता है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल कुछ-कुछ इंसानी चेहरे के जैसा नजर आता है।
स्टोन फिश ज्यादातर मकर रेखा के आसपास समुंद्र में पाई जाती है। पत्थर की तरह दिखती इस मछली को ज्यादातर लोग पहचान नहीं पाते और इसका शिकार हो जाते हैं। अगर गलती से भी इस मछली पर किसी का पैर पड़ जाए तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि किसी ने भी इस पर पैर रख दिया तो पैर काटना ही पड़ेगा और जरा सी लापरवाही मौत का कारण भी बन सकती है। पैर रखते ही यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...