गुरुवार, 21 नवंबर 2019

गगनचुंबी राम-मंदिर का निर्माण होगा

लातेहार। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने लातेहार में रैली की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का मुद्दा उठाया। अमित शाह ने कहा कि हर कोई चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने 70 साल तक मामले को लटकाए रखा। अब देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला दे दिया है। अयोध्या में आसमान छूती राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। लातेहार के मनिका में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट यह तय करेगा कि अगले 5 साल में झारखंड में किसकी सरकार बनेगी। यह मत सोचना कि आप विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री चुनने जा रहे हैं।


आपका एक वोट झारखंड के विकास के लिए है, झारखंड को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मैंने कहा था कि एक बार आप पूर्ण बहुमत दे दीजिये, हम झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। मुझे आनंद है कि आज 5 साल बाद जब यहां आया हूं, तो रघुवर सरकार ने झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हर पल, हर दिन झारखंड के विकास के लिए दिल्ली में बैठकर चिंता की है, जिसकी वजह से आज झारखंड में विकास हुआ है। कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों और पिछड़ों की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि 70 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, गरीब के घर में गैस, बिजली, स्वास्थ्य कार्ड, शौचालय क्यों नहीं पहुंचा? इनके पास कोई बात का जवाब नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...