गुरुवार, 14 नवंबर 2019

दुष्यंत ने 11 मंत्रालय अपने खाते में लिए

चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। आज शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। विज अंबाला कैंट से बीजेपी विधायक हैं। अनिल विज करीब 50 वर्षों से राजनीति में हैं।


इसके बाद पूर्व विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कंवरपाल गुर्जर हरियाणा की जगाधरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के अकरम खान को हराया था। पिछली सरकार में कंवरपाल को अहम जिम्मेदारी मिली थी और वह विधानसभा के अध्यक्ष थे। इसके बाद मूलचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। छह कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। चौथे स्थान पर निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके बाद भाजपा विधायक जयप्रकाश (जेपी) दलाल ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद भाजपा के डॉ. बनवारी लाल ने शपथ ली। इन सभी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्रियों में सबसे पहले ओमप्रकाश यादव ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद कलायत से भाजपा की विधायक कमलेश ढ़ांडा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने से पहले उनके समर्थकों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद जननायक जनता पार्टी के अनूप धानक ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनके बाद भाजपा के संदीप सिंह ने शपथ ग्रहण किया। संदीप सिंह ने पंजाबी में शपथ ली। संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। यह विस्तार मुख्यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शपथ लेने के करीब 17 दिन दिन बाद हो रहा है। देर रात मंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में रहे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को कई महत्वपूर्ण विभागों सहित कुल 11 विभाग सौंपे।


हालांकि, दुष्यंत चौटाला ने चतुराई दिखाते हुए शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले 11 अहम मंत्रालय जेजेपी के खाते में ले लिए हैं। लेकिन, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि क्या दुष्यंत चौटाला ये सभी मंत्रालय खुद संभालेंगे या फिर जेजेपी के कोटे से किसी विधायक को मंत्री बनाया जाएगा और अपने कोटे में से कोई मंत्रालय हरियाणा के उपमुख्यमंत्री उस मंत्री को देंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...