बुधवार, 20 नवंबर 2019

दिसपुर सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

दिसपूर। असम के उदलगुरी जिले के ओरंग इलाके में दिलदहला देने वाला हादसा हुआ। यहां  राष्ट्रीय राजमार्ग-15 (एनएच-15) पर  एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई!


घटना उदलगुरी जिले के ओरंग इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 (एनएच-15) पर हुई!  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए! प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलदे से तेजपुर की तरफ आर्टिगा गाड़ी तेजी से आ रही थी। रास्ते में एक ट्रक खड़ा था! आर्टिगा कार चालक की जैसे ही नजर पड़ी तो वह नियंत्रण खो बैठा और कार खड़े ट्रक में जा घुसी!


आर्टिगा कार में आठ लोग सवार थे, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया! बताया जा रहा है!  कि 8 युवक दोस्त की शादी से लौट रहे थे तभी हादसा हो गया! एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार पर सवार लोग एक दोस्त की शादी से लौट रहे थे! अधिकारी ने बताया कि इस हादसे की वजह से जेलाबिल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रुका था!


पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार बने लोग दूल्हे के दोस्त थे! कार बैहाटा से तेजपुर लौट रही थी! तभी हादसा हुआ! मृतकों की पहचान दिगंता सैकिया, पर्थ कुरी, नारायण दास, रिंकू सैकिया, रंजीत डेका, परिमा कुरी के रूप में हुई है!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...