शनिवार, 2 नवंबर 2019

दिल्ली में पुलिस-वकीलों के बीच हिंसक झड़प

नई दिल्ली! दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शनिवार दोपहर में वकीलों और पुलिस के बीच मामूली विवाद के दौरान जबरदस्त झड़प हो गई। झड़प कुछ ही देर में हिंसा में तब्दील हो गई। वहीं, वकीलों से झड़प के दौरान पुलिस द्वारा फायरिंग की भी सूचना आ रही है। इतना ही नहीं, कुछ गाड़ियों में आग भी लगा दी गई है। इसी बीच बवाल को बढ़ता देखकर उत्तरी जिले के कई थानों से पुलिस बलों को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है।फायरिंग में जिस शख्स गोली लगी है उस वकील का नाम विजय वर्मा बताया जा रहा है। उसे तत्काल नजदीक केसेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वकीलों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने एक वकील को रोका और कहा कि लॉकअप के सामने गाड़ी क्यों लगाई। इसके बाद वकील को पीटा गया। जब बवाल हुआ तो गोली मार दी। एक राउंड गोली चलाई है। वकील अस्पताल में भर्ती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...