रविवार, 10 नवंबर 2019

दिल्ली की ठंड के साथ पान का मजा

नई दिल्ली। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने काम को लेकर कभी अमेरीका तो कभी भारत में रह रही हैं। बीते दिनों वह फिल्म स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए भारत आई थीं। अब यहां वह अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रही हैं। इन दिनों वह राजधानी दिल्ली में हैं। वह दिल्ली से अपनी तस्वीरें भी खूब शेयर कर रही हैं। हाल ही में वह दिल्ली में पान का लुत्फ लेती हुई नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पान खाती हुई नजर आ रही हैं। पान के साथ ही वह दिल्ली की ठंड का भी मजा लेती दिख रही हैं। इसके पहले उन्होंने दिल्ली में चाट के मजे लेते हुए भी अपनी तस्वीर शेयर की थी। कुछ दिन पहले ही प्रियंका दिल्ली आई हैं। आते ही वह यहां के प्रदूषण से परेशान हो गई थीं। उन्होंने मास्क लगाए हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने बताया था कि यहां शूटिंग करना बहुत कठिन है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...