शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

धूमधाम से मनाया गया मुलायम का जन्मदिन

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरतीपुत्र मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया


कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के आज 81 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर पंचायत अझुवा में पार्टी के पदाधिकारी एवं समाजवादी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए हार्दिक बधाई दी और पार्टी के संस्थापक  मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश सिंह  यादव के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।


इस अवसर पर  समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि 2022 में समाजवादी पार्टी अपने बलबूते उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर शारुख अशरफ, फैसल हसन,पूर्व जिला कार्य कारिणी सदस्य फिरोज खान,शिवप्रकाश विश्वकर्मा, अशोक कुमार गौतम ,ज्ञानदत्त यादव,अंजुम,विक्की केसरवानी,ज्ञानचंद्र सभासद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सन्तलाल मौर्य


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...