मंगलवार, 26 नवंबर 2019

धर्म परिवर्तन के बाद मिल रही है धमकियां

18 साल की उम्र में बना था मुसलमान, 27 में 'घर वापसी' की तो मिल रही धमकियां


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ धर्म परिवर्तन कर लिया। जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित युवक ने पुलिस में गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बताया गया कि सलीम नाम के शख्स ने 8 साल की उम्र में हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम अपना लिया था। उस वक्त उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। तब वह अपने एक मुस्लिम साथी के साथ रहता था। बड़े होने पर उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से कर दी गई और चार बच्चे भी हो गए। लेकिन अब उसने अपनी पत्नी और बच्चों समेत वापस हिंदू धर्म अपना लिया। उसका कहना है कि अब उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।


8 साल की उम्र में सलीम 27 में बना सुशील
पीड़ित युवक का नाम सलीम है और वो सदर कोतवाली क्षेत्र के सरवरपीर कॉलोनी का रहने वाला है। सलीन ने धर्म बदलकर अपना नाम सुशील रख लिया है। उसने बताया कि उसे तब समझ नहीं थी, उसके पिता का नाम श्याम सिंह था। उनके देहांत के बाद उसने इस्लाम अपना लिया। लेकिन अब उसे समझ आई है तो वापस सनातन धर्म की ओर लौट आया है। लेकिन इस बात से कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज हो गए हैं। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। जिसके बाद उसने पुलिस में गुहार लगाई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-160, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शुक्रवार, मार्च 29, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचम...