बुधवार, 20 नवंबर 2019

छात्रों पर लाठीचार्ज, पूजा ने विरोध किया

मुंबई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। जेएनयू के छात्र बढ़ी हुई हॉस्टल फीस के विरोध में हैं। हालांकि विरोध के बाद फीस बढ़ोत्तरी को आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला लिया है। नए नियमों के विरोध में छात्रो का आक्रोश देखने को मिला। छात्रों में मार्च निकाल कर पूरे दिन बवाल मचाया। छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र घायल हो गए। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट का गुस्सा फूटा है। पूजा भट्ट ने जेएनयू छात्रों का सपोर्ट किया और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है, इस पर सबका उतना ही अधिकार है, जितना साफ हवा में सांस लेना। जेएनयू के छात्रों के साथ पुलिस को ऐसा बर्बरता से बर्ताव करना बेहद परेशान करने वाला है। क्या वह भूल जाते हैं कि उनका प्राथमिक कर्तव्य सेवा और सुरक्षा करना है, हिंसा का सहारा क्यों? छात्रों के खिलाफ? पूजा के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग पूजा के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं तो कुछ पूजा को विपक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। 


इससे पहले स्वरा भास्कर ने कहा था कि एक टैक्सपेयर होने के नाते मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि मैं मेहनत से कमाया हुआ पैसा सब्सिडाइज्ड एजुकेशन के लिए दूं। फिर भी मुझे लगता है कि हमारा देश ऐसा देश है जहां गरीबी है। जहां आज भी अनेकों परिवार गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। पब्लिक फंडिंग से शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए अधिक से अधिक लोग अपने हिसाब से शिक्षा ले पाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए पब्लिक फंडिंग जरूर होना चाहिए। लोगों का संवैधानिक अधिकार है शिक्षा। स्वरा ने कहा है कि जेएनयू के प्रोफेसर्स को घेरना हिंसा है। वहां के छात्र अपने प्रदर्शन के लिए हमेशा के लिए जिम्मेदार रहे हैं। मैंने भी कई प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज करना गलत हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...