गुरुवार, 28 नवंबर 2019

छात्रा से 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांके थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, थाना इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है।


बताया जा रहा है कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा मंगलवार देर शाम को अपने एक दोस्त के साथ संग्रामपुर गांव के मेन रोड स्थित बस स्टॉप पर खड़ी थी। कुछ लोग वहां आये और लड़की को उठाकर ले गये। इसके बाद किसी ईंट-भट्ठा पर ले गये। वहीं पर 11 लोगों ने मिलकर लड़की से दुष्कर्म किया। हथियार के दम पर अगवा कर गैंगरेप का शिकार हुई लड़की बुधवार को कांके थाना पहुंची और पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर रात तक छापामारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस विस्तृत जानकारी नहीं दे रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...