मंगलवार, 12 नवंबर 2019

भाजपा को एलजेपी ने दिया एक और झटका

रांची। महाराष्ट्र के बाद अब भाजपा को झारखंड में बड़ा झटका एनडीए गठबंधन की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने दिया है। सीट बटवारें को लेकर चल रहे विवाद के बाद झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके नामों की घोषणा करेंगी। एलजेपी बीजेपी के खिलाफ 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 11 नवंबर को कहा था कि पार्टी झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार है। बीजेपी ने राज्य की अधिकांश सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है,जो लोजपा ने भगवा पार्टी से एनडीए के साथी के रूप में मांगे थे। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव 30 नवंबर से शुरू होने वाले पांच चरणों में होंगे। पासवान ने जोर दिया कि लोजपा इस बार "टोकन" के रूप में दी गई सीटों को स्वीकार नहीं करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...