गुरुवार, 28 नवंबर 2019

बस में शारीरिक संबंध बना रहा था कपल

सवारियों से भरी बस में शारीरिक संबंध बना रहा था कपल, अब हुआ ऐसा


साउथ वेल्स। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है जहां यात्रियों से भरी बस में पीछे की सीट पर एक महिला अपने मित्र के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। इसके बाद अदालत ने महिला के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। हाालंकि महिला के मित्र के बारे यह दावा किया गया कि उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसके चलते उसके ऊपर से आरोप हटा लिए गए। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 31 वर्षीय महिला वंडर फ्रेंच पर आरोप लगे कि वह बस में अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। 26 नवंबर के दिन फ्रेंच को न्यूकैसल की एक अदालत में उसे सजा सुनाई देनी थी लेकिन वह अदालत नहीं पहुंच पाई। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। हालांकि वकील ने कहा कि फ्रेंच ने अदालत आने के लिए कहा था। वहीं पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का विरोध करने और उनसे बदसलूकी करने के मामले में फ्रेंच को दोषी करार दिया है। यह घटना इसील साल 29 मार्च की है जब फ्रेंच 24 वर्षीय युवक रेयान जोन्स के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुई पकड़ी गईं थीं।


फ्रेंच अदालती कार्रवाई के दौरान खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था। इस मामले में बस के ड्राइवर ने भी कहा था कि उसने शीशे में दोनों की अश्लील हरकत देखी। इसके बाद स्टॉप पर बस रुकी तो ड्राइवर ने जोड़े से कहा कि वह उतर जाएं हालांकि दोनों ने ऐसा नहीं किया अलबता ड्राइवर से बदतमीजी की थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...