बुधवार, 20 नवंबर 2019

असुविधा: राम भरोसे चल रहा अस्पताल

राम भरोसे चल रहा है स्वास्थ्य उपकेंद्र


कौशांबी। चायल तहसील अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र नटका राम भरोसे चल रहा है। यहां पर ना ही कोई एनम, ना ही कोई आंगनबाड़ी कार्यकत्री व ना ही कोई आशा दिख रही है। ग्राम व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां पर ना ही किसी प्रकार की व्यवस्था दिखाई पड़ रही है और यह स्वास्थ्य उप केंद्र बंद पड़ा रहता है। ना ही कोई इसकी जांच की जा रही है, इतनी बड़ी समस्या की,कोई आला अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां पर इतना स्टाफ होने के बावजूद कोई मौजूद नहीं रहता, योगी सरकार की मानसिकता को पलीता लगा रहे, कर्मचारी व जिले के अधिकारी सभी मनमाफिक काम कर रहे हैं। किसी को किसी भी प्रकार की कोई डर नहीं है। जब मन चाहा चले आए और जब मन चाहा चले गए। इसी तरह चल रहा है स्वास्थ्य उप केंद्र नटका थाना चरवा तहसील चायल जनपद कौशांबी।


गणेश साहू


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...