सोमवार, 11 नवंबर 2019

550वे प्रकाश उत्सव में पांच दिवसीय आयोजन

गोंडपारा।  श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश उत्सव के पंच दिवसीय आयोजन के चौथे दिन रविवार को सुबह 11 से 3 बजे तक श्री गुरु सिंह सभा गोंडपारा में कीर्तन दीवान सजाया गया। जहाँ पंथ के प्रसिध्द रागी जत्थे भाई मेहताब सिंह,भाई सरबजीत सिंह पटना वाले,भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले कीर्तन से साध संगत को निहाल किया। पश्चात हेड ग्रंथी मान सिंह बडला ने सरबत के भले के अरदास की, यहां समूह साध संगत के लिये लंगर की व्यवस्था रखी गई थी। रात को कीर्तन दीवान गुरुनानक स्कूल के शानदार पंडाल में सजाया गया जहाँ पर हजूरी रागी जत्था भाई गुरशेर सिंह , भाई मेहताब सिंह जालंधर वाले,भाई सरबजीत सिंह पटना वाले भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले ने साध संगत को  कीर्तन रसपान कराया। यहां समूह साध संगत के लिये लंगर रखा गया।


आज गुरुनानक स्कूल पंडाल में रात को दियों एवं झालर से बहुत ही शानदार ढंग से रोशनी की गई। पश्चात 12-11-19 मंगलवार को सुबह फूलों से आकर्षक एवं भव्य ढंग से  सजाया जावेगा उल्लेखनीय है कि सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी की 550 वें प्रकाश उत्सव की तैयारियां दयालबंद गुरुद्वारा कमेटी की ओर से बहुत ही बड़े स्तर पर की गई है। गुरुनानक स्कूल परिसर में सिक्खों के प्रसिद्ध तीर्थ ननकाना साहिब के मॉडल स्वरूप शानदार पंडाल बनाया गया है। मंगलवार 12 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा गुरुद्वारा कमेटी दयालबंद के प्रधान अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि समूह साध संगत से 12 नवम्बर को अपने संस्थान बंद रखने एवं ड्रेस कोड में आने हेतु निवेदन किया है। पुरुषों हेतु ड्रेस कोड कोई भी रंग के शर्ट पेंट, केशरी जेकेट केशरी पगड़ी एवं महिलाओं हेतु  कोई भी रंग का सूट केशरी जेकेट केशरी दुपट्टा निर्धरित किया गया है।


वही कल गुरुनानक स्कूल के पंडाल में मुख्य कार्यक्रम होगा जहाँ सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कीर्तन दीवान सजाया जावेगा। जहाँ पर कीर्तन उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया जावेगा शाम को 6 बजे से 7:30 बजे तक बच्चों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। रात का दीवान 8  बजे से 12 बजे तक सजाया जावेगा। सुबह और रात के दीवान में भाई मेहताब सिंह जालंधर वाले भाई सरबजीत सिंह पटना वाले भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले हजूरी रागी जत्था गुरशेर सिंह हाजरी भरेंगे। इससे पहले 7:30 बजे से 8 बजे तक आकर्षक आतिशबाजी की जावेगी। इसके साथ ही समूह साध संगत हेतु पार्किंग की व्यवस्था सरल बनाने हेतु वेले पार्किंग रखा गया है। पार्किंग गवर्नमेंट स्कूल के मैदान,गुरुगोविंद सिंह सेतु के आगे खाली प्लॉट में जगमल चौक सेण्डो आइस फेक्ट्रि के बाजू में खाली प्लॉट में की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...