शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

50 लाख कर्मचारीयो को मोदी का तोहफा

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, रिटायरमेंट उम्र को लेकर किया बड़ा ऐलान



नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सैलरी बढ़ोतरी को लेकर भले ही अभी घोषणा नहीं की गई हो, लेकिन सरकार ने लोकसभा में केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र को लेकर बड़ा बात कही। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में कोई कटौती नहीं करने वाली है। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल किए जाने के प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया।


50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दरअसल पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरें चल रही थी कि मोदी सरकार रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव कर सकती है और सेवानिवृत्ति के उम्र को घटा सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने साफ किया केंद्रीय कर्मचारियों के रियाटायरमेंट उम्र को लेकर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार ने ऐसा कोई प्रस्‍ताव नहीं तैयार किया है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट उम्र में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) पेंशन नियमावली 1972 के प्रावधान के तहत अगर किसी कर्मचारी के प्रदर्शन को आधार मानते हुए उसे रिटायरमेंट देना चाहती है तो उसे रिटायर करने से 3 माह पहले नोटिस देना होगा। अगर नोटिस नहीं दिया गया है तो उसे 3 महीने की सैलरी और अलाउंस दिया जाएगा। लेकिन ये तब संभव है जब कर्मचारी किसी कृत्य के लिए दोषी पाया जाता है और जांच एजेंसियों उसे दोषी करार दोती है। अगर कर्मचारी का प्रदर्शन ठीक है तो उसे 60 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट मिलेगा। इस नियम में कोई बदलाव या रिटायरमेंट की उम्र में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि यह नियम केवल ग्रुप ए और ग्रुप बी के कर्मचारियों पर लागू होते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...