गुरुवार, 14 नवंबर 2019

14वीं विधानसभा का पहला मंत्रिमंडल गठन

चंडीगढ़! हरियाणा की 14वीं विधानसभा का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सभी मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान 10 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा के 8, जजपा का 1 और 1 निर्दलीय विधायक हो सकता है। विधानसभा चुनाव में 40 सीटें जीतने वाली भाजपा ने 10 सीट वाली जजपा और 7 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है।


5 निर्दलीय विधायकों ने दिल्ली में अकेले बैठक कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का समय भी मांगा था। इससे पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इन विधायकों को डिनर का न्योता भिजवा दिया। डिनर पर निर्दलीय विधायकों से चर्चा की गई। सभी 5 विधायक चुनाव से पहले भाजपा में थे। टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...