गुरुवार, 28 नवंबर 2019

10 लाख करोड़ के पार रिलायंस इंडस्ट्रीज

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नया मुकाम हासिल किया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ के पार चला गया है। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की पहली कंपनी बन गई है। पिछले हफ्ते कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9.50 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर चला गया था। 


आरआईएल के शेयर में आया उछाल
गुरुवार सुबह करीब 10:35 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1575.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 5.80 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त आई। पिछले कारोबारी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,569.85 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 1,572.65 के स्तर पर खुला था। 


दूसरे स्थान पर टीसीएस 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर सबसे अधिक है। टीसीएस की बाजार हैसियत 7.81 लाख करोड़ है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...