रविवार, 6 अक्तूबर 2019

स्पा सेंटर पर छापा, 19 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 3 स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात इंदिरापुरम थाना पुलिस को मुखबिरों से खबर मिली कि इलाके में चल रहे कुछ स्पा सेंटर्स अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट भी चलाए जा रहे थे।


जानकारी मिलते ही इंदिरापुरम के एसओ ने एक टीम गठित की और इलाके में चल रहे 3 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। छापे में मुखबिरों की खबर सही निकली। इसके बाद 3 अलग- अलग स्पा से 10 लड़कों और 9 लड़कियों को रात में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में छापे के दौरान कई मोबाइल फोन और दवाइयां भी बरामद की गईं। पुलिस ने स्पा सेंटर से एक रजिस्टर भी जब्त किया है, जिसकी पड़ताल जारी है। देर रात हिरासत में लिए गए 10 लड़कों और 9 लड़कियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...