शनिवार, 19 अक्तूबर 2019

सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

जयपुर। दिवाली से पहले ही सूबे के 6 लाख सरकारी कर्मियों को गहलोत सरकार ने बोनस का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कर्मचारियों को बोनस देने की राह खोल दी है। आदेश के अनुसार अब कर्मियों को अधिकतम 6,774 रुपये बोनस मिलेगा। इस घोषणा का कर्मचारी वर्ग को लंबे समय से इंतजार था। गौरतलब है कि बोनस के चलते सरकार पर करीब 406 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। सरकार की तरफ से आदेश निकलने के साथ ही कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगाा। बोनस का यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित को छोड़कर) पे मेट्रिक लेवल-12 और इससे नीचे का वेतन ले रहे कर्मचारियों को ही मिलेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...