रविवार, 20 अक्तूबर 2019

सरकार कॉमेडी सर्कस चलाने में व्यस्त

नई दिल्ली! कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अर्थव्यवस्था का हाल बेहाल है और सरकार इसमें सुधार के बजाय 'कॉमेडी सर्कस' चलाने में व्यस्त है। प्रियंका ने रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की ओर से नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के बारे में की गई टिप्पणी पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता उन्हें सौंपे गए काम को करने के बजाय दूसरों की उपलब्धियों को कम आंकने में व्यस्त हैं। नोबेल पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति ने अपना काम ईमानदारी से किया, तब पुरस्कार जीता। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "आपका (सरकार का) काम अर्थव्यवस्था में सुधार लाना है, कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं है।
उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की, जिसमें कहा गया है कि वाहनों पर छूट की पेशकश के बावजूद ऑटोमोबाइल बिक्री निराशाजनक रही। गौरतलब है कि गोयल ने शुक्रवार को नोबेल जीतने पर बनर्जी को बधाई देते हुए कहा था कि आप सभी जानते हैं कि उनकी समझ क्या है। उनकी सोच पूरी तरह से वामपंथी झुकाव वाली है। उन्होंने न्यूनतम आय योजना (एनवाईएवाई) की प्रशंसा की थी। लेकिन भारत के लोगों ने उनकी सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया। एनवाईएवाई (न्याय) एक न्यूनतम आय गारंटी योजना है, जो इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को रेखांकित करती है। इस चुनाव में हालांकि पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...