कोरबा। जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है, हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे। राष्ट्र प्रेम की यह अभिव्यक्ति प्रकट हुई कोरबा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में। सैंकड़ों स्वयंसेवक इसमें शामिल हुए। भ्रमण पथ पर अनेक स्थानों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरबा केंद्र स्तर पर विजयादशमी उत्सव एसईसीएल हेलीपैड मैदान, घंटाघर मार्ग में आयोजित किया। निर्धारित समय अनुसार अपरान्ह 3 बजे विभिन्न क्षेत्रों के पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकगण यहां एकत्रित हुए। सामान्य प्रक्रिया की पूर्ति के बाद संघ के घोष दल की अगुवाई में भव्य पथ संचलन प्रारंभ हुआ। घंटाघर चौराहा, मुख्य मार्ग, नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौराहा, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद नगर, एसबीआई कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर में पथ संचलन का स्वागत नागरिक समाज ने पुष्प वर्षा कर किया। इन क्षेत्रों से होते हुए पथ संचलन हेलीपैड मैदान पर पहुंचकर पूर्ण हुआ।
अगले चरण के कार्यक्रम में स्वयंसेवकगणों की ओर से लयबद्ध व अनुशासित व्यवस्था में शारीरिक प्रदर्शन, दंड योग प्रस्तुत किए गए। कोरबा सर्वश्रीवास समाज के जिलाध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास के मुख्य आतिथ्य व नगर संघ चालक डॉ.विशाल उपाध्याय की उपस्थिति में मंचीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने उपस्थित नागरिकों और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण की रचना करने वाले महर्षि वाल्मीकि की जयंती और शरद पूर्णिमा पर आयोजित किया गया यह अत्यंत महत्वपूर्ण संयोग है। सज्जन शक्ति को संगठित कर श्रेष्ठ कार्यों में उसकी उपयोगिता तय की जाए, यह ध्येय को सामने रख कार्य जारी है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सद्भाव और सामाजिक समरसता को लेकर भी उन्होंने प्रेरणादायक विचार रखे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग, जिला, नगर और उपनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की काफी उपस्थिति रही।
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019
प्रेम से सबको जोड़ेंगे,मर्यादा नहीं तोड़ेंगे
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया
'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया अखिलेश पांडेय औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
कोरबा। जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है, हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे। राष्ट्र प्रेम की यह अभिव्यक्ति प्रकट हुई कोरबा ...
-
80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से मैरिज की मनोज सिंह ठाकुर आगर मालवा। अजब मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गजब हो गया है। आगर मालवा जिले...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.