मंगलवार, 29 अक्तूबर 2019

पूजा से पहले पत्नी को मारी गोली

एकाशुं उपाध्याय


गाजियाबाद! थाना निवाड़ी क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते उस वक्त तार-तार हो गए। जब एक पति ने अपनी पत्नी को ही गोली मार दी। और मौके से फरार हो गया। जैसे ही गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया।लेकिन उसकी हालत बिगड़ते देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पति के द्वारा पत्नी को गोली मारे जाने का कारण आपसी विवाद माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी पति फरार है पुलिस का दावा है। कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र के कृष्णा कुंज कॉलोनी में महालक्ष्मी धर्म कांटे के पास एक मकान में करीब 30 वर्षीय पूजा नाम की महिला रहती है।इसका देव कुमार नाम का पति जो कि बीएसएफ से रिटायर्ड है। इसका आपने पति से झगड़ा चल रहा था। जिसके कारण यह अपने पति से पिछले काफी समय से अलग रह रही थी। पूजा के 8 वर्षीय पुत्र ने बताया कि उसकी मम्मी पूजा के पिता गोवर्धन पर करीब शाम 6:00 बजे खाना देकर वापस चल  गए थे। उस वक्त पूजा के पास उसका करीब 8 वर्षीय बेटा भी मौजूद था। इसी दौरान पूजा का पति देव कुमार घर पहुंचा। और पूजा को गोली मार दी ।और मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी पूजा को पास के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ते देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।


इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी के पी मिश्रा ने बताया कि 30 वर्षीय पूजा नाम की एक महिला थाना निवाड़ी क्षेत्र की कृष्णा कुंज कॉलोनी में अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ रह रही थी। उसका अपने पति देव कुमार जो कि बीएसए से रिटायर्ड है। उससे झगड़ा चल रहा था। जिसके कारण यह अपने पति से पिछले काफी समय से अलग रह रही थी। पूजा के 8 वर्षीय बेटे ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि गोवर्धन की शाम कल 6:00 बजे उसके पापा घर आए थे ।और पूजा को गोली मारकर मौके से फरार हो गए क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया ।लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई ।जिसके बाद उसे मेरठ सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। और आरोपी पति फरार है जिसकी तलाश जारी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...