गुरुवार, 10 अक्तूबर 2019

पीडब्ल्यूडी महिला कर्मी सहित 3 शव मिले

रायपुर। राजधानी में आज सुबह पीडब्लूडी की एक महिला कर्मी और उसके दो बच्चों को जला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों के शव में जख्म के गहरे निशान हैं। तीनों की बॉडी बुरी तरह जल चुकी है। घटना की सूचना के बाद उरला पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है।


घटना उरला के बाना गांव की है। दुर्ग जिले से लगा यह रायपुर जिले का आखिरी गांव है। पीडब्लूडी की महिला कर्मी दुरोरिन बाई अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष बतायी जा रही है। आज सुबह जब घर पर पड़ोसियों ने तीनों की लाश देखा तो हड़कंप मच गया, साथ इसकी जानकारी उरला पुलिस को दी गयी है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि पहले तीनों की हत्या की गयी, उसके बाद शव को जला दिया गया। दुलोरिन बाई के पति की कुछ वर्ष पहले रोड़ एक्सीडे़ंट में मृत्यु हो गयी थी। दुलोरिन को पीडब्लूडी में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।


घटना की सूचना के बाद सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी, उरला टीआई और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गए हैं। सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने एनपीजी को बताया कि शव में गहरे जख्म के निशान हैं। इस वजह से हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं कि ये घटना कैसे हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...