मंगलवार, 8 अक्तूबर 2019

परिवार के चार सदस्यों की लाश मिली

झालावाड़। जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के ढाबलाखींची गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में एक कमरे में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। महिला का पति रात से ही घर से लापता बताया जा रहा है। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच में जुटी है. सुनेल थाना पुलिस के अनुसार इलाके के ढाबला खींची गांव मे एक घर में महिला व तीन बच्चों के शव मिले हैं। मृत बच्चों में दो लड़कियां हैं जबकि एक लड़का है।


सभी बच्चे किशोरवय के लगते हैं. मृतकों में महिला जाहिदा, दो लड़कियां मुस्कान व अल्फिया व लड़का अल्फेज शामिल हैं। दो मृतकों के मुंह से झाग निकले पाए गए। दो मृतकों के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान मिले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या से जुड़ा मामला मान कर जांच कर रही है। पूरे मामले में शक की सुई घर के मुखिया व महिला के पति की ओर घूम रही है, जो सोमवार की रात से लापता बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर सुनेल थाना पुलिस व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। झालावाड़ से पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी व फारेंसिक टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अब पुलिस गहनता से सारे मामले की जांच में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी वारदात के पीछे की वजह क्या थी?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...