शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2019

नियम से हज जाएंगे भारतीय मुसलमान

नई दिल्ली।आज हज 2020 की घोषणा की। 10 अक्टूबर से हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 10 नवम्बर, 2019 तक चलेगी। इस बार हज प्रक्रिया शत प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल होगी। सभी हज यात्रियों को ई-वीजा की सुविधा दी गयी है। मोबाइल ऐप के जरिये भी हज के लिए आवेदन किया जा सकता है। हज 2019 के पूरा होने एवं अगले हज के संदर्भ में तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश, अतिरिक्त सचिव श्री एस के देव बर्मन, संयुक्त सचिव-हज श्री जान-ए-आलम, सऊदी अरब में भारत के राजदूत श्री औसफ सईद बैठक में शामिल हुए। हज कमिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन श्री शेख जिन्ना नबी, हज कमिटी के सीईओ श्री एम ए खान, जेद्दाह में भारत के कौंसल जनरल मोहम्मद नूर रहमान शेख, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (गल्फ) श्री टी.वी नागेंद्र प्रसाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री एस. के. मिश्रा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। हज ग्रुप ऑर्गनाइजर (एचजीओ) के लिए पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया 1 नवम्बर से शुरु होगी जो 1 दिसंबर तक चलेगी। हज प्रक्रिया जल्द शुरू करने से भारत एवं सऊदी अरब में हज के इंतजाम बेहतर तरह से हो सकेंगे। जहाँ पिछले वर्ष देश भर में 21 इम्बार्केशन पॉइंट्स थे, वहीँ हज 2020 के लिए 1 नया इम्बार्केशन पॉइंट्- विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) शुरू किया जायेगा। इस प्रकार हज 2020 के लिए देश भर के 22 इम्बार्केशन पॉइंट्स के जरिये भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर जायेंगे। हज 2019 कई मायनों में ऐतिहासिक एवं पिछले कई वर्षों में अब तक का सबसे सफल हज रहा। भारत के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 2 लाख भारतीय मुसलमानों ने 2019 में बिना किसी सब्सिडी के हज यात्रा की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...