मंगलवार, 22 अक्तूबर 2019

महिला अपराध में यूपी सबसे आगे

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में महिलाओं पर हो रहे अपराध के लिए योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध यूपी में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज्यादा और इसमें वो घटनाएं शामिल भी नहीं है, जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। प्रियंका ने पूछा है कि क्या ये आंकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते? 'बेटी बचाओ अभियान' के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'अशफाक उल्ला खान और राम प्रसाद बिस्मिल दोनों की कहानी आपने सुनी होगी और आज के समय में इस कहानी को कहना और जरूरी है। आज अशफाक उल्ला खान का जन्मदिन है। अशफाक और बिस्मिल शाहजहांपुर के रहने वाले थे। दोनों ये जानते थे कि उनके धर्म अलग-अलग हैं। दोनों ये समझते थे कि उनके कई सारे रीति-रिवाज अलग-अलग हैं। लेकिन दोनों ने साथ मिलकर देश के लिए कुर्बानी दी और इंसानियत का पाठ पढ़ाया। अशफाक-बिस्मिल की एकता को सलाम और दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन।' बता दें नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी 2017 के क्राइम डाटा के मुताबिक महिलाओं समेत कई तरह के अपराध में उत्तर प्रदेश पूरे देश में टॉप पर है। यूपी में महिला अपराधों में 2016 में 49262 तो 2017 में 56011 एफआईआर दर्ज की गई। डाटा के मुताबिक पूरे देश में महिला उत्पीडऩ के 14 फीसदी मामले अकेले यूपी से हैं। दलित उत्पीडऩ के मामलों में भी यूपी देश में सबसे ऊपर है। 2016 में 10426 तो 2017 में 11444 मामले एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाला एनसीआरबी 1954 से लगातार अपराध के आंकड़े जारी कर रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...