शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2019

महाराष्ट्र नही हरियाणा में संभावना तलाशे

मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया! उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर उत्साहित न हों! सिर्फ सरकार बनाने की बेचैनी नहीं दिखे! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बनानी ही है तो हरियाणा में संभावनाओं की तलाश करें! सोनिया ने इस दौरान नेताओं को शांत रहने और समय के अनुरूप काम करने की सलाह दी!
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस व एनसीपी के खाते में 104 सीटें आई हैं और बहुमत का आंकड़ा 145 पार है! वहीं हरियाणा में पार्टी को 31 सीटें मिली हैं! यहां पर सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत रहेगी!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...