गुरुवार, 24 अक्तूबर 2019

खलबली: मनोहर को दिल्ली बुलाया

नई दिल्ली। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है और अब तक के रुझानों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। वहीं कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन पर हरियाणा कांग्रेस के नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा से बात की है। इस बीच जेजेपी ने कांग्रेस को सशर्त समर्थन देने का फैसला किया है। तेजी से बदलते घटनाक्रम पर भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह नजर रखे हुए हैं। उन्हें आज ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था। हालांकि ऐन वक्त पर अमित शाह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। अभी तक हरियाणा में रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...