शनिवार, 5 अक्तूबर 2019

कश्यप मल्लाह निषाद महासंघ की बैठक

मोहित श्रीवास्तव


गाजियाबाद,लोनी। भारतीय कश्यप मल्लाह निषाद महासंघ द्वारा लोनी नगर पालिका स्थित वार्ड नंबर 19 संगम विहार के आदर्श नवजीवन स्कूल में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का आयोजन देवराज कश्यप द्वारा किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि कश्यप महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कश्यप और जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप रहे।
इस मोके पर देवराज कश्यप को कश्यप महासंघ का लोनी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप ने बताया कि कश्यप महासंघ का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है, और कश्यप महासंघ द्वारा समाज हित में अभी तक अनेकों कार्य किये जा चुके हैं। कश्यप महासंघ पांच गरीब कन्याओं की शादी के अलावा हजारों बेरोज़गार युवकों को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलवा चुका है और आगे भी इसी प्रकार से समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कश्यप महासंघ द्वारा कराया जाता रहेगा। जितेंद्र कश्यप ने बताया कि समाज के नौजवान युवक और युवतियां जिनके अंदर समाज सेवा करने का जज्बा है वह महासंघ से जुड़ें और समाज को आगे बढ़ाने और कश्यप महासंघ की योजनाओं को पूरा करने में अपना सहयोग दें।
इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि पूरन सिंह कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष) जितेंद्र कश्यप (जिला अध्यक्ष) देवराज कश्यप (लोनी विधानसभा अध्यक्ष)  दिनेश कश्यप नरसिंह कश्यप अवधेश कश्यप रवि कश्यप हरिप्रसाद कश्यप सरमन कश्यप अनूप कश्यप सुशील कश्यप मुकेश कश्यप प्रभुदयाल कश्यप एदल कश्यप सर्वेश कश्यप अखिलेश कश्यप अमित कश्यप विजेंद्र कश्यप पवन कश्यप धर्मवीर कश्यप किशन कश्यप विनोद कश्यप नवरत्न कश्यप प्रवीण कश्यप प्रमोद कश्यप बबली कश्यप आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...