राणा ओबराय
बिखरती हुई हरियाणा कांग्रेस क्या हरियाणा चुनाव में दे पाएगी सत्तारूढ़ भाजपा को शिकस्त
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। कांग्रेस का साम्राज्य बिखरता जा रहा है।हालांकि चुनाव के समय सभी पार्टियों के नेता इधर-उधर भागते है। लेकिन जबसे हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों का बंटवारा हुआ है तबसे कांग्रेस में कुछ ज्यादा ही भागमभाग देखने को मिल रही है। टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस के ही लोग उसकी खिलाफत पर उतर आये हैं। अपनी ही पार्टी के प्रति विद्रोह की स्थिति पैदा कर दी है। ये वे लोग हैं जिन्होने कोई दूसरी पार्टी नहीं पकड़ी पर अब ये कांग्रेस के भी नहीं रहे हैं।ऐसे में कांग्रेस संगठन कमजोर होने की राह पर बढ़ रहा है जो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ठीक नहीं है। बल्लबगढ़ से शारदा राठौड़, कुरुक्षेत्र से कैलाशो सैनी, फतेहाबाद से दुड़ाराम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, आदि नेताओ के कारण कांग्रेस की चूल्हे हिलने लग गयी है। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए अच्छी बात यह है कि दूसरे दलों से भी बहुत से मजबूत नेताओ ने भी कांग्रेस का दामन थाम कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान की है। पार्टी छोड़ने वाले प्रदेश महासचिव टेकचंद मिढा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए डॉ. अशोक तंवर और उनकी टीम ने काम किया और अब मजदूरी का फल लेने के लिए हुड्डा ने अपनी मनमर्जी करके टिकट वितरण किया। मिड्ढा ने कहा कि आज यहां एकत्रित हुए सभी साथी कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले से नाराज हैं और इसीलिए हमने फैसला किया है कि पार्टी छोड़कर सभी कांग्रेसी उम्मीदवारों का विरोध किया जाएगा। विद्रोही कांग्रेस नेताओं का हुड्डा और शैलजा पर आरोप हैं कि कुछ दिन पहले आए लोगों को ही कांग्रेस ने टिकट दे दिया और पुराने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की है। अब देखना वाली बात यह है कि इतने झटके खाने के बाद भी हरियाणा कांग्रेस क्या भाजपा को पटखनी देने में कामयाब हो पाएगी।
बुधवार, 9 अक्तूबर 2019
कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा को दे पाएगी शिकस्त
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई
अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.