बुधवार, 9 अक्तूबर 2019

कांग्रेस को बस विरोध करना आता है

कैथल। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस काे बस विरोध करना आता है, चाहे वह राफेल हो या अनुच्‍छेद 370 को हटाने का मामला। उन्‍हें पूरा भरोसा है कि किसानों की भूमि हरियाणा में भाजपा 75 पार के लक्ष्य के साथ फिर सरकार बनाएगी। उन्‍होंने कांग्रेस को राफेल और अनुच्‍छेद 370 के मामले पर जमकर घेरा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश की सुरक्षा के लिए अहम राफेल का विरोध किया। जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाने का भी इन लोगों ने विरोध किया।


अमित शाह ने यहां भाजपा की विजय संकल्‍प रैली में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में कल राफेल का 'शस्‍त्र पूजन' किया। कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया। क्या विजयदशमी पर 'शस्‍त्र पूजन' नहीं किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को बस विरोध करना है। उन्‍होंने विजय दशमी पर राफेल को सेना में शामिल करने के लिए पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई। उन्‍होंने कहा कि राफेल का सेना में शामिल होना कांग्रेस को बुरा लगा रहा है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि किस चीज का विरोध करना चाहिए और किसका नहीं।


उन्‍होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अभी शुरू हुआ है। विरोधियों को समझ नहीं आ रहा कि चुनाव अभियान पूर्व से शुरू करें या पश्चिम से। राज्‍य में विपक्ष पूरी तरह गफलत में है। सीएम मनोहर ने पांच साल शासन किया। मनोहर सरकार की कोई जाति नहीं है। चौटाला आते थे तो गुंडागर्दी बढ़ती थी, हुड्डा आते थे तो भ्रष्टाचार संग लाते थे। अब न गुंडाराज और न भ्रष्टाचार। नौकरियों का बाजार अब बीते जमाने की बात हुई। अब नौकरियों में भ्रष्‍टाचार खत्म हुआ है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की मनोहरलाल सरकार ने लिंग अनुपात सुधारने काम किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...