शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2019

कांग्रेस का सरकार विरोधी प्रदर्शन

महासमुंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा देश में आर्थिक मंदी के लिए जिम्मेदार केंद्र के भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस भवन चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम संचालन करते हुए प्रभारी महामंत्री हरदेव ढिल्लों ने बताया कि केंद्र सरकार के गलत आर्थिक नीतियों के कारण आर्थिक मंदी से कई कारखाने बंद हो गए बैंक फेल होते जा रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार के गलत आर्थिक नीतियों जिनमें जीएसटी नोटबंदी के साथ ही सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के कारण देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। वर्ष 2014 के पूर्व कांग्रेस पार्टी की मनमोहन सरकार देश की जनता के जेब में पैसा डालने का काम करती थी और अभी छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार भी जनता की जेब में पैसा डालने का काम ही कर रही है। उसके ठीक विपरीत केंद्र की मोदी सरकार जनता के जेबों में डाका डालने का काम कर रही है।


प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार केवल चंद उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है किसान गरीब मध्यम वर्ग परेशान है। प्रदेश सचिव नरेंद्र दुबे ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा किए गए घोटालों के पूरे आंकड़ों के साथ तथ्यों को रखते हुए बताया कि मोबाइल सेक्टर और कई कारखाने बंद हो गए हैं जिसके कारण लोग बेरोजगार हो गए हैं। धरने का सफल संचालन जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री हरदेव ढिल्लों ने किया। धरने को संबोधित करने वाले कांग्रेसजनों में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष द्वय मनोजकांत साहू, नानू भाई विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर ढिल्लों, ग्रामीण अध्यक्ष हुलास गिरी गोस्वामी, प्रदेश सचिव प्रवीण चंद्राकर, जिला महामंत्री गौरव चंद्राकर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, माया पांडे, पार्षद संजय शर्मा, धरने में उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार शहर महामंत्री हार्दिक सोना ने किया। धरने के पश्चात सडक़ किनारे स्थानीय कुम्हारों से दीपावली त्यौहार के लिए कांग्रेसजनों ने दीये खरीदे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...