सोमवार, 21 अक्तूबर 2019

हरियाणा में भाजपा की जोरदार वापसी

एक्जिट पोल 2019: हरियाणा में भाजपा की जोरदार वापसी


चंडीगढ़! हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं और अब नतीजों के लिए 24 अक्तूबर का इंतजार है। मतदाताओं से लेकर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं तक की नजर फिलहाल नतीजों से पहले आने वाले रुझानों पर है।


मतदान के बाद अब नजरें एग्जिट पोल अनुमानों पर है। तमाम न्यूज चैनल और एजेंसियों एग्जिट पोल नतीजे बता रहे हैं। ज्यादातर में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। एक बार फिर कांग्रेस सत्ता से बाहर होती दिख रही है।


*ये है एक्जिट पोल की तस्वीर-*


न्यूज 18- Ipsos का एग्जिट पोल- भाजपा- 70, कांग्रेस- 10 सीटें, अन्य- 4 सीटें ।


टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल- भाजपा - 71 सीटें, कांग्रेस-11 सीटें, अन्य- 08 सीटें।


रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल- भाजपा- 52-63 सीटें, कांग्रेस-15-19 सीटें, अन्य- 7-10 सीटें।


एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल- भाजपा- 72, कांग्रेस- 08, अन्य- 10।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...