रविवार, 6 अक्तूबर 2019

हरियाणा कांग्रेस, इनेलो को बड़ा झटका

राणा ओबराय
तीन विधायकों ने सीएम की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस व इनेलो को लगा बड़ा झटका
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस व इनेलो को एक बार फिर बड़ा राजनीतिक झटका दिया है।रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तीन पूर्व विधायकों सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी को तिलियार पर्यटक स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मुख्यमंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार में जुट आने की अपील की।


कांग्रेस व इनेलो के इन दिग्गजों ने थामा कमल


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हिसार जिले की बरवाला विधानसभा सीट से 2014 में इनेलो की टिकट पर जीत हासिल करने वाले वेदपाल नारंग ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वेदपाल नारंग को एक मजबूत जनाधार वाला नेता माना जाता है। फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रामस्वरूप रामा 1996 में बंसीलाल की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कैथल जिले के गुहला चिका विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक फूल सिंह खेड़ी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। झज्जर के बादली विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री रहे स्व. चौधरी धीरपाल सिंह के परिवार के अरविन्द गुलिया व अभिषेक गुलिया ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सिरसा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


कांग्रेस की फितरत 4 लोग इक्क्ठा होकर नहीं चल सकते


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर भी वार किया। उन्होंने अशोक तंवर पर पूछे गये सवाल पर कहा कि ये तो तंवर ही अच्छी तरह बताएंगे कि उनसे किसने सम्पर्क किया, हमारी तरफ से ऐसी कोई बात नहीं। कांग्रेस में ये कोई नई बात नहीं है, ये तो कांग्रेस की फितरत है वहां चार लोग इक्कठे। होकर नहीं चल सकते। प्रदेश तो क्या उनके केंद्रीय नेतृत्व में भी यही हाल है। ये खानदानी पार्टी है, वंशवाद है, इसीलिए ये हाल आज कांग्रेस का है।


स्वच्छ छवि वाले नेताओं का ही भाजपा में प्रवेश : सीएम


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी में स्वच्छ छवि वाले सभी नेताओं का स्वागत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जब भी कोई नेता शामिल होता है, तो सबसे पहले उसके बैकग्राउंड का पता किया जाता है। भाजपा के इस मानक पर अगर नेता खरा उतरता है। तभी उसे भाजपा में शामिल कराया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। जिसका एक मात्र उद्देश्य देश व समाज की सेवा है।


चुनाव प्रचार की हो चुकी है शुरूआत : सीएम


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार की शुरूआत कर चुकी है। मैं खुद 5 अक्टूबर को करनाल में जनता के बीच था। करनाल की जनता से भाजपा के लिए वोट की अपील की है। आज रोहतक से पूरे प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरूआत कर रहा हूं। इसके बाद अम्बाला, कुरूक्षेत्र व यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए जनता से अपील करूंगा।


75 प्लस का लक्ष्य करेंगे प्राप्त, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ;- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अबकी बार-75 पार का लक्ष्य प्राप्त करेगी। पूरे प्रदेश में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हो रहा है। भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने के लिए जनता का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने मेवात का जिक्र करते हुए कहा कि मेवात में भाजपा के दो प्रत्याशियों का नामांकन कराने जब वह पहुंचे, तो वहां पर उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में अबकी बार-75 पार का लक्ष्य जरूर प्राप्त करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...