बुधवार, 2 अक्तूबर 2019

'गांधी संदेश यात्रा' कांग्रेस का हंगामा

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कहा, राष्ट्रपिता ने दिखाया है कि कैसे सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा ही एकमात्र तरीका है जिससे हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं। मंगलवार सुबह सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष (अंतरिम) सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  आरएसएस) पर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग आरएसएस को भारत का प्रतीक बनाना चाहते हैं। पदयात्रा जब राजघाट पहुंची तो कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया ने कहा, 'भारत की बुनियाद में गांधी के सिद्धांत है। कांग्रेस हमेशा गांधीजी के सिद्धांतों पर चली। जो पूर्ण सत्ता चाहते हैं वह गांधी को कभी समझ नहीं पाए। गांधीजी प्रेम के लिए खड़े रहे, नफरत के लिए नहीं। झूठ की राजनीति वाले गांधी को नहीं समझ सकते। आज देश में युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।'


कांग्रेस ने गांधी जी, गांधीवाद और गांधी का संदेश पहुंचाने के लिए निकाली पदयात्रा


कांग्रेस की तरह आज (बुधवार) से बीजेपी ने 'गांधी संकल्प यात्रा' शुरू कर दी है। इस यात्रा को गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  मैं देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि गांधी 150 हम सब के लिए संकल्प का वर्ष बने, गांधी 150 राष्ट्र को एक मुकाम आगे ले जाने का वर्ष बने।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...