मंगलवार, 8 अक्तूबर 2019

दुष्कर्म:बच्चों की गलती अपराध न समझे

यूपी:दलित किशोरी से दुष्कर्म; थानेदार बोले- बच्चों से गलतियां हो जाती हैं, इसे अपराध न मानें


बलिया। मनियर थाना इलाके में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने केस दर्ज नहीं किया। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने पीड़िता सेकहा- "बच्चों से छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं। कानून की निगाह में ये जुर्म है, लेकिन इन्हें किसी अपराध के रूप में न देखा जाए। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।" एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया है। साथ ही बेतुका बयान देने वाले थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।


मनियर थाना इलाके केनाबालिग लड़के ने एक किशोरी को लंबे समय तक शादी का झांसा देकरदुष्कर्म किया। बाद में लड़की ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया तो लड़का नाराज हो गया। पांच दिन पहले किशोरी शौच के लिए खेत जा रही थी,तभी आरोपी ने मौका पाकर उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और मांको घटना की जानकारीदी। पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।आरोप है किमां आरोपी के परिजनसे शिकायत करने घर गई तो उसके साथ बदसलूकी की गई।जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। इसके बादपीड़िता औरउसकी मां को थानेदार सुभाष चंद्र यादव ने 5 दिनों तक दौड़ाया।लेकिन केस दर्ज नहीं किया।


इंस्पेक्टर बोले- दोनों के बीच प्रेम संबंध थे:-इंस्पेक्टर यादव ने बताया किदोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों नाबालिग हैं। इनसे छोटी-मोटी गलतियां होती हैं। इन्हें किसी अपराध के रूप में न देखा जाए। उन्होंने कोई अपराध ही नहीं किया है।एसपी देवेंद्र नाथ ने विवादित बयान देने पर मनियर थाने के इंस्पेक्टर सुभाष चंद यादव को थाने से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही एएसपी संजय कुमार को जांच सौंपी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...