शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2019

दमखम के साथ नेता उतरे मैदान में

चंडीगढ़। हरियाणा में चुनाव प्रचार आखिरी दौर में है। अब केवल 48 घटें से भी कम समय बचा है। आज चुनाव के आखिरी वक्त में दिग्गज नेता पसीना बहाने के लिए हरियाणा की धरती पर आ रहे हैं। हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। सभी पार्टियों के नेता पूरे दमख़म के साथ चुनाव मैदान में डटे है।


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार और गोहाना में रैलियां करेंगे। नरेंद्र मोदी की साढे बारह बजे गोहाना और ढाई बजे हिसार में रैली होगी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज हरियाणा में तीन जनसभाए हैं। राजनाथ सिंह की बेरी विधानसभा में सुबह साढे दस बजे, साढ़े बारह बजे पृथला विधानसभा और ढाई बजे तावडू में रैली होनी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भी आज मुलाना विधानसभा, लाडवा विधानसभा, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, और रोहतक में रैलियां होगी। वहीं स्टार प्रचारक हेमामालिनी ओर सन्नी देओल भी आज रैलियां करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...