सोमवार, 7 अक्तूबर 2019

चुनाव-प्रचार में अशोक तंवर, हुड्‍डा को चुनौती

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद प्रचार में उतरे अशोक तंवर, हुड्डा को चुनौती


रोहतक। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने अब पार्टी के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर लिया है। तंवर ने कहा है कि वो कांग्रेस का नाश करने वालों के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रचार करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया।


रविवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर रोहतक पहुंचे और यहां पर्यटक केंद्र में उन्होंने केक काटकर जुल्म दिवस मनाया। अशोक तंवर ने यहां कहा कि कांग्रेस का नाश करने वालों के खिलाफ वह पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे और अभी उनका किसी भी पार्टी में जाने का मन नहीं है। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा पर तंज कसा और कहा कि हरियाणा में पुत्र मोह में पार्टी का सत्यानाश हुआ है।


तंवर ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए दिन रात काम किया था, लेकिन उनका पांच साल का संघर्ष नहीं दिखा, बल्कि 14 दिन की चौधर देखी गई है। उन्होंने कहा कि वह गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा जाकर देखेंगे कि हाल कैसा है जनाब का और किलोई में कांग्रेस का नाश करने वालों के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि गढ़ी-सांपला सीट से भूपिंदर सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...