गुरुवार, 24 अक्तूबर 2019

अजनबी लोगों पर विश्वास न करें:मेष

राशिफल


मेष-राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज अजनबी लोगों पर विश्वास न करें। संतान संबंधित समाचार मिल सकता है। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। नए दोस्त भी बन सकते हैं। कारोबारिक और आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।


वृषभ-राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज दिन लाभदायक साबित होगा। कारोबार में इनकम बढ़ेगी। धन लाभ की पूरी संभावनाएं हैं। दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।


मिथुन-राशि के लोगों के साथ तालमेल बैठेगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। कारोबरा में कोई बाधा आ सकती है। आर्थिक नजर से लाभ मिलेगा।


कर्क-राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। सेहत भी संभालकर रखें। परिजनों के साथ कलह हो सकती है।


सिंह-राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आप समय से पहले अपने काम पूरे करेंगे। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे होंगे! सेहत खराब हो सकती है। अचानक खर्चा हो सकता हैं ।


कन्या-राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। संतों के दर्शन से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, बेहतर होगा वाणी पर संयम बरतें।


तुला-राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशिर्वाद जरूर लें। परिवार में कुछ अनबन हो सकती है। दफ्तर में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं।


वृश्चिक-राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक हालत में सुधार होगा। नए अवसरों को जल्द भुनाने की कोशिश करें।ऑफिस में महिलाओं का विशेष सम्मान होगा।


धनु-राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है. विदेश जाने का योग बनेगा। विचार और कार्य में स्थिर करने का प्रयास करें। किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं थोड़ा ध्यान रखें।


मकर-राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। गुस्से और वाणी पर काबू रखें। नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं। खान-पान में संयम बरते।


कुंभ-राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज आप दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।


मीन-राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा! आज मेहनत का फल मिलेगा। अधिक लाभ के चक्कर में कहीं फंस न जाएं। कोर्ट-कचहरी से दूर ही रहे बेहतर।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...