सोमवार, 14 अक्तूबर 2019

आज का दिन शुभ रहेगा: धनु

राशिफल


मेष-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से असहयोग प्राप्त होगा। कारोबार की स्थिति मध्यम रहेगी। कुछ लाभकारी सौदे होने से आर्थिक स्थिति पटरी पर आएगी। दूसरों को अपनी बात समझाने में खासी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।


वृषभ-वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। व्यापार को नए मुकाम पर ले जाएंगे। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और खर्च भी ज्यादा होगा। अपने काम में व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ के हिसाब से आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा।


मिथुन-मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर असफल हो सकते हैं। हालांकि अपनी सूझबूझ और समझदारी से कार्य संबंधी सभी मुश्किलों का हल निकाल लेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है संभल कर रहें।


कर्क-कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा वाले लोगों के काम की तारीफ होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। कारोबार में लाभ के योग बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खटास आ सकती है। जीवनसाथी से बहस होने के आसार हैं।


सिंह-सिंह राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। लंबे समय से प्रयासरत प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। तंगी की हालत दूर होगी। पुराने लोन का भुगतान करेंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।


कन्या-कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पूरे दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों को काम की तारीफ मिलेगी। अपना टैलेंट दिखाने के लिए मौके मिलेंगे। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


तुला-तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। पूरा दिन चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। अकेले वक्त बिताने का मन करेगा। आलस्य के कारण अपने जरूरी कामों को निपटाने में देरी हो सकती है, जिसका निकट भविष्य में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सेहत में सुधार आएगा।


वृश्चिक-वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। कार्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी, संपर्क स्थापित होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।


धनु-धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। लंबे समय से प्रयासरत कामों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई नया निवेश न करें। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखदायक रहेगा।


मकर-मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र पर कई तरह की चुनौतियां मिलेंगी। हालांकि अपनी समझदारी और आत्मविश्वास के जरिए सभी कठिनाईयों को दूर कर सकेंगे। कारोबार में नए संबंध स्थापित होंगे, जिनका लाभ आने वाले समय में निश्चित ही मिलेगा। परिवार में किसी बात से परेशान रह सकते हैं।


कुंभ-कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य सिद्धि के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को असफलता हाथ लगेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी. कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।


मीन-मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पूरे दिन काम में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...