सोमवार, 14 अक्तूबर 2019

70 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म

बागपत। यूपी के बागपत जनपद में छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भेजा। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 70 वर्षीय महिला सोमवार की शाम गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर टहल रही थी। टहलते हुए गांव से थोड़ा दूर निकल गई। आरोप है कि एक युवक यमुना की तरफ से आया और उसने वृद्ध महिला को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...