शनिवार, 12 अक्तूबर 2019

40 लाख लोगों ने घर छोड़ा:हगिबीस

टोक्यो। जापान में सबसे ताकतवर तूफान हगिबीस की वजह से लोगों में भयावह की स्थिति है। जापान मीडिया के अनुसार अभी तक 42 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों भेजा गया है। तूफान शनिवार (आज) समुंद्र तट से टकराने की आशंका बताई गई है। 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।


'हगिबीस' तूफान के असर से राजधानी टोक्यो का आसमान गुलाबी और बैंगनी (The sky of capital Tokyo is pink and purple) हो गया है। फिलीपींस ने इस तूफान को हगिबीस नाम दिया है। वहां की भाषा में इसका मतलब रफ्तार होता है। बतादें कि जापान में 1958 में इसी तरह के तूफान ने भारी तबाही मचाई थी।


तेज हवाएं मचा रहीं तबाही : उस समय भयंकर तूफान की वजह से 1200 लोगों की मौत हुई थी। 180 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। तेज हवाओं से कई वाहन सड़क पर चलते हुए पलट गईं। साथ में एक व्यक्ति की  मारे जाने की भी खबर है। जापान की सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के चलते तटीय इलाकों को खाली करा दिया है। सभी हवाई सेवाओं को स्थगित कर दी गई है। जापानी कंपनियों ने 1929 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। रेल नेटवर्क भी बंद दिए गए हैं। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...