मंगलवार, 10 सितंबर 2019

यात्रा का आनंद प्राप्त होगा: धनु

राशिफल


मेष-अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें।


वृष-अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।


मिथुन-बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। लाभ होगा।


कर्क-सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।


सिंह-किसी धार्मिक स्थल तथा पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी।


कन्या-दुश्मनों से सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।


तुला-वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है।


वृश्चिक-शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।


धनु-धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।


मकर-धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।


कुंभ-यात्रा मनोरंजक रहेगी। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें। सुख के साधन जुटेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।


मीन-किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...