शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

वृंदावन में चार दिवसीय बांसुरी रंगोत्सव

वृंदावन। गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी के द्वितीय रंगोत्सव का शुभारंभ नृत्य, संगीत व नाटक की त्रिवेणी के बीच हुआ। वृंदावन शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।


आपको बता दें कि, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और बांकेबिहारी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ आध्यात्मिक गुरु अनुराग कृष्ण पाठक, पार्षद राधा कृष्ण पाठक, मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सतीश चंद्र दीक्षित ने किया।शुरुआत में गोपी कृष्ण कला मंच बड़ौदा की कलाकार श्रेया सक्षम ने सरस्वती वंदना की। तक्षशिला नृत्य महाविद्यालय असम ने कृषि आधारित परंपरागत समूह नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मोह लिया। असम के दुआमका कृष्टि संघ ने हाल ही में राज्य के लोक नृत्य में शामिल सातरीय समूह नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी। बंजारा डांस एकेडमी ने राजस्थानी लोक समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कार्यक्रम में गुजरात, मणिपुर, झारखंड के कलाकारों ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...