शनिवार, 28 सितंबर 2019

सोच समझकर धन निवेश करें:मिथुन

राशिफल


वृषभ: बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है। 


मिथुन:क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी कामों में बाधा आ सकती है।


कर्क:आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सभी काम में सावधानी बरतें। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह:आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।


कन्या:आज धन का आवागमन लगा रहेगा, जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है।


तुला:खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। आज आप परिवार में किसी अपने के कारण ही नुकसान की स्थिति का सामना कर सकते हैं। अपनी निजी बातें किसी को न बताएं।
वृश्चिक:आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।


धनु:आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। आज आपके लिए शुभ और सफलता का दिन है। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा। थकान लग सकती है।


मकर:आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर, नए अवसर प्राप्त होंगे। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आय के नए स्रोत बनते दिखाई देंगे।
कुंभ:आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। पड़ोसी के साथ किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें।


मीन:जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। खर्च सोचकर करें। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...