शनिवार, 28 सितंबर 2019

सिख पुलिस अधिकारी को मारी गोली

ह्यूस्टन। भारतीय अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी को टैक्सास में ट्रैफिक रोकने की बात पर गोली मार दी गई। प्रशासनिक अधिकारी एड गोंजालेंज ने बताया कि पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल ने ड्यूटी के दौरान एक गाड़ी को रोका था, जिसमें एक महिला और पुरुष सवार थे। हमलावर ने गाड़ी से निकलते ही सिंह पर गोली चला दी।


अधिकारी गोंजालेंज के मुताबिक, जांच अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान धालीवाल के पास कैमरे में कैद कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनकी मदद से हमलावर को पकड़ा गया। फुटेज को सभी अधिकारियों के साथ साझा कर दिया गया था। ऐसे में हमलावर की पहचान करना ज्यादा मुश्किल नहीं था। पुलिस ने हमलावर की गाड़ी भी बरामद कर ली है। महिला और पुरुष दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।अधिकारी गोंजालेंज के अनुसार, उप-प्रशासनिक अधिकारी धालीवाल एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन पर सभी अपनी जान छिड़कते थे। वे टैक्सास के एकमात्र अधिकारी थे, जो अपनी पगड़ी और दाढ़ी के साथ ड्यूटी करते थे। इसका मकसद संस्कृति की रक्षा करना भी था। सिंह बीते 10 साल से विभाग में काम कर रहे थे।


विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा- अमेरिका के ह्यूस्टन में सिख भारतीय-अमेरिकी अधिकारी डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल का निधन बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वहीं ह्यूस्टन कमिश्नर एड्रियन ग्रेसिया ने कहा- धालीवाल एक बेहतरीन अफसर थे। वे कई लोगों के लिए उदाहरण थे। वे अपने समुदाय का पूरे सम्मान और गर्व के साथ प्रतिनिधित्व करते थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...