बुधवार, 4 सितंबर 2019

शैलजा बनी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष

राणा ओबराय


सांसद कुमारी शैलजा हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत, पूर्व सीएम हुड्डा की चाल गयी बेकार

चंडीगढ़। आखिरकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक निर्णायक भूमिका निभाते हुए हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सांसद कुमारी सैलजा को मनोनीत को मनोनीत किया है। हरियाणा कांग्रेस में पिछले 5 वर्षों से कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में विधायक एवं कई नेता कई बार कांग्रेसी आलाकमान से मिल चुके थे। सभी नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के सामने अपना दुखड़ा बयान करते हुए कहते थे अशोक तंवर कांग्रेस में जान डालने में नाकामयाब साबित हुए हैं। इसलिए यदि हरियाणा कांग्रेस को बचाना है तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को कमान सौंपी जाए। परंतु आज कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की दबाव की राजनीति को एकतरफा करते हुए सांसद कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। अनुसूचित जाति के वोट बैंक में सेंध लगाने को शैलजा को प्रधान नियुक किया है। वैसे इसकी चर्चा पिछले लगभग 10 दिनों से चल रही थी।यदि हरियाणा में गुटबाजी खत्म होती है तो सीधे मुकाबले में कांग्रेस भाजपा को टक्कर देने में सक्षम साबित हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...